रांची : कचरे से तैयार होगा बायोगैस..

Ranchi: झारखंड के झिरी में जल्द ही कचरे से बायोगैस बनाई जाएगी। गेल इंडिया द्वारा कचरा से बायोगैस बनाने के लिए प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। गेल इंडिया के अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्लांट निर्माण कार्य जनवरी के अंत तक पूरा कर लिया जायेगा। कार्य संपन्न होने के तुरंत बाद ही प्लांट को शुरू कर दिया जायेगा। फरवरी माह में इसका संचालन सांकेतिक तौर पर किया जायेगा। वही पूरी क्षमता के साथ मार्च महीने से काम शुरू कर दिया जाएगा।

गैस की होगी सप्लाई..
गेल इंडिया झिरी में कचरा द्वारा बनाए गए इस बायोगैस को बेचा जा सकता है वही पंप खोलने के लिए रांची नगर निगम शहर में दो जगहों पर गेल इंडिया को जगह उपलब्ध कर। यहां पर कंपनी अपने पंप से इस गैस को वाहनों में भरने का काम करेगी।

150 टन गीले कचरे की जरूरत..
प्लांट पूरी क्षमता के साथ मार्च के महीने में काम करना शुरू कर देगी। वही, प्लांट के शुरू होते ही हर दिन 150 टन गीले कचरे की जरूरत पड़ेगी उस समय गीले कचरे की किल्लत न हो, इसके लिए रांची नगर निगम द्वारा आम घरों से अब गीला व सूखा कचरा अलग-अलग उठाया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह नियम और सख्त होगा। जहां अब तक ढील दी जा रही थी वहीं, अब सख्ती के साथ नगर निगम के कर्मचारी उन घरों से कचरा नहीं उठा रहे हैं जिन घरों से मिक्स कचरा फेंका जा रहा है।

कचरे को ना करें मिक्स..
“प्लांट निर्माण का कार्य अंतिम दौर में है। मार्च से यह पूरी क्षमता से काम करना शुरू कर देगा। हम रांचीवासियों से अपील करते हैं कि वे अब अपने घरों से मिक्स कचरा के बजाय गीला व सूखा कचरा अलग-अलग दें। ताकि इसका प्रोसेसिंग आसानी से किया जा सके” –रजनीश कुमार, उप प्रशासक