अपर मुख्य सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह बने राजस्व पार्षद के सदस्य..

अमरेंद्र प्रताप सिंह ने वन ,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से हुआ तबादला और वंदना डाडेल को वन ,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रभार दिया गया | इसके साथ ही झारखण्ड सरकार ने अपर मुख्य सचिव अमरेंदर प्रताप सिंह को राजस्व पार्षद का नया सदस्य बनाया है | इस सुचना को कार्मिक ,प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग ने अधिसूचना के द्वारा जारी किया है | दरअसल ,वंदना डाडेल वर्तमान में वाणिज्य कर विभाग की सचिव हैं | हालांकि ,एक अन्य निर्णय में ,संयुक्त सचिव अशोक कुमार खेतान को सरकार ने कार्मिक ,प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग में झारखण्ड के नये राज्य कर्मचारी चयन आयोग का सचिव बनाया है |

राज्य सरकार ने पांच जिलों में विभिन्न पदों पर पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारियों को सिविल सर्जन पद का भी अतिरिक्त प्रभार दिया है। इसके तहत चतरा के जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डाॅ. रंजन सिन्हा को सिविल सर्जन का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है|

कोडरमा सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डा. अभय भूषण प्रसाद को कोडरमा के सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह, रामगढ़ के जिला मलेरिया पदाधिकारी डाॅ. साथी घोष को रामगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहेट के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरविंद कुमार को साहिबगंज तथा घुरकी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. दिनेश कुमार को गढ़वा के सिविल सर्जन पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *