छह दिनों से लापता पलामू के रहनेवाले नेवी ऑफिसर सूरज दुबे की मुंबई में मौत..

झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा निवासी नेवी का जवान सूरज कुमार दुबे का मौत हो गई है। सूरज दुबे 30 जनवरी से लापता था। 5 फरवरी को वो मुंबई के पालघर में घायल अवस्था में मिला। जहां फौरन उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया और इसी दौरान उसकी मौत हो गई। उसे जली अवस्था में पाया गया था, डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक जलने के कारण उसकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि सूरज छुट्टी पर घर आया था। वह 30 जनवरी को अपने घर से वापस कोयंबटूर ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था। जब परिवारवालों को सूरज के ड्यूटी ज्वॉइन न करने बात पता चली, तो उन्होंने अपने स्तर से सूरज से संपर्क साधने का प्रयास किया। सूरज से संपर्क नहीं होने पर परिजनों द्वारा चैनपुर थाना में सनहा दर्ज कराया गया और पलामू एसपी से जवान को ढूंढने के लिए गुहार लगायी गई। वहीं परिजनों। ने बताया कि सूरज अपने भाई-बहनों मे सबसे छोटा था। हाल ही में उसकी सगाई हुई थी और कुछ महीनों में शादी भी होने वाली थी।

जवान की मौत की खबर से पूर्वडीहा में शोक की लहर है। पलामू पुलिस हैदराबाद पुलिस से संपर्क करके जवान को ढूंढने का प्रयास कर रही थी। मुंबई पुलिस से बातचीत करने पर पता चला कि उन्हें जलाकर नाले में फेंक दिया गया था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहाँ पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब पुलिस के लिए जांच का विषय यह है कि यह जवान हैदराबाद से मुंबई कैसे पहुंचा। वहीं परिजन इसके पीछे हत्या की आशंका जता रही है।