गणतंत्र दिवस 2022: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा..

धनबाद: देश भर में धूमधाम से 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। धनबाद में भी गणतंत्र दिवस की धूम है। इस माैके पर मुख्य समारोह रणधीर वर्मा स्टेडियम में हुआ। उपायुक्त संदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से अनूठा कार्यक्रम हुआ। 75 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर के पूजा टाकीज चौक से शुरू होकर बेकारबांध, सिटी सेंटर होते हुए रणधीर वर्मा चाैक पर यात्रा समाप्त हुई। एबीवीपी के अंशु तिवारी ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सभी को राष्ट्र के प्रति प्रेम, आदर, सम्मान भावना से जोड़ना है। हमारी राष्ट्रीयता सिर्फ 26 जनवरी और 15 अगस्त ही नहीं, बल्कि वर्ष के 365 दिन बनी रहनी चाहिए। इसके साथ ही हमेशा अपने देश के प्रति जागरूक रहना चाहिए। देश के युवाओं को राजनीतिक माहौल से दूर रहकर राष्ट्र के हित में आगे आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *