झारखंड के 9 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला..

राज्य में एक बार फिर से अधिकारियों का तबादला हुआ है। प्रदेश के नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। राज्य सरकार की सूची के मुताबिक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आरके मल्लिक को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं अपर पुलिस महानिदेशक अभियान नवीन कुमार सिंह को संचार एवं तकनीकी सेवाएं का अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) सुमन गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक रेल, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण प्रिया दुबे को बोकारो पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं प्रिया दुबे को दुमका के पुलिस महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक हजारीबाग अमोल होमकर बीनूकांत को पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) बनाया गया है। बीनूकांत पुलिस महानिरीक्षक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। वहीं बोकारो के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभात कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) बनाया गया है, जबकि एसीबी के उपमहानिरीक्षक पंकज कंबोज को रांची का उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। कंबोज अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक एसीबी के उपमहानिरीक्षक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक (बजट) अनूप बिरथरे को उपमहानिरीक्षक एसटीएफ बनाया गया है। बिरथरे को अगले आदेश तक विशेष शाखा के उपमहानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पलामू के झारखंड सशस्त्र पुलिस बल छह के समादेष्टा पटेल मयूर कन्हैया लाल को प्रोन्नति देते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपमहानिरीक्षक (बजट) रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।