झारखंड में रविवार को कोविड-19 के 8 मरीजों ने तोड़ा दम, 788 नए संक्रमित..

झारखंड में जिस तरह कोरोना का कहर बरस रहा है इससे सरकार और जिला प्रशासन की नींद उड़ गई गई है। रविवार को राज्य में कोरोना संक्रमण से 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं 788 नए संक्रमित भी मिले। इनमें 446 मरीज सिर्फ रांची में मिले हैं। अन्य जिलों में पूर्वी सिंहभूम में 94, बोकारो में 48 तथा दुमका में 43 नए संक्रमित मिले। बाकी के जिलों में छिटपुट संख्या में मरीज मिले हैं। चिंता की बात ये है कि रविवार को भी राज्य में आठ मरीजों की मौत हो गई। इनमें रांची के पांच, धनबाद के दो तथा बोकारो के एक मरीज शामिल हैं। राज्य में 149 मरीज स्वस्थ भी हुए।

788 नए मामले मिले, आठ की मौत

रांची में स्थिति और भी भयावह होते जा रही है। रविवार को अकेले राजधानी रांची में 446 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि जमशेदपुर में 94 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। रांची में कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गई।

रविवार को 12072 लोगों की कोरोना जांच हुई। इनमें बोकारो में 48, दुमका में 43 और धनबाद में 27 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। हजारीबाग में 19, साहिबगंज में 17, खूंटी में 15, सिमडेगा में 11, चाईबासा में 8 और जामताड़ा में 13 लोगों की कोरोना संक्रमित के रूप में पहचान की गई।