झारखंड के 7 IPS अफसरों का तबादला। 3 को मिला अतिरिक्त प्रभार..

झारखंड सरकार ने राज्य के 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वहीं 3 आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

स्थानांतरण की विवरणी—

– अंजनी अंजन को राँची का ट्रैफिक एसपी नियुक्त किया गया है। उनका तबादला आतंकवाद निरोधी दस्ता

के एसपी पद से किया गया है। वहीं राँची ट्रैफिक एसपी के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को झारखंड जगुआर राँची के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
– स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित एसपी धनंजय कुमार सिंह को देवघर का एसपी बनाया गया है। वहीं अश्विनी कुमार सिन्हा जो देवघर के एसपी थे, उन्हें पुलिस मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। सरायकेला के एसपी मोहम्मद अर्शी को भी पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है व उनके स्थान पर आनंद प्रकाश को सरायकेला के एसपी का पदभार सौंपा गया है।
– पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत निधि द्विवेदी झारखंड सशक्त पुलिस(JAP)-8 की कमांडेंट बनाई गईं हैं।

अतिरिक्त प्रभार की विवरणी—

3 आईपीएस अधिकारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो में एसपी के पद पर अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अधिकारी हैं–
– JAP-10 महिला वाहिनी, राँची में कार्यरत संध्या रानी मेहता
– झारखंड सशक्त पुलिस प्रशिक्षण संस्थान(JAPTC),

पदमा में कार्यरत एसपी किशोर कौशल
– CTS, मुसाबनी में कार्यरत एसपी अमन कुमार