गणतंत्र दिवस पर IPS अनीश गुप्ता समेत 38 पुलिसकर्मियों को किया जाएगा सम्मानित..

72वें गणतंत्र दिवस को लेकर मोरहाबादी मैदान में होने वाले समारोह को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। 26 जनवरी की सुबह 9 बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगी। इस दौरान जवानों द्वारा मार्च पास्ट कर सलामी दी जाएगी।
इसके साथ ही कार्यक्रम में झारखंड पुलिस के कुल 38 पदाधिकारियों व कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। बीते वर्ष ही राष्ट्रपति ने इन सभी 38 पदाधिकारियों कर्मियों को ये पदक प्रदान किया था। इसे अब गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल के हाथों विधिवत प्रदान किया जाएगा।

इनमें चाईबासा के तत्कालीन एसपी अनीश गुप्ता को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा| आपको बता दें कि, वर्तमान में जैप वन के कमांडेंट अनीश गुप्ता ने तीन साल पहले पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटिया थाना क्षेत्र के लतार कुंदरीझोर में एक फुटबॉल मैच के दौरान सैकड़ों की भीड़ के बीच 25 लाख के इनामी कुख्यात संदीप सोरेन उर्फ मोतीलाल सोरेन को गिरफ्तार किया था| उन्होंने सैकड़ों की भीड़ के बीच कुख्यात नक्सली संदीप सोरेन की कनपटी पर रिवाल्वर तानकर उसे अपने कब्जे में ले लिया था। उनकी इस वीरता पर पदक से सम्मानित किया जा रहा है| वीरता रदक पाने वालों में जैप वन के एक जवान राजू सोए भी शामिल हैं।

पदक पाने वाले जवानों के नाम

वीरता के लिए पुलिस पदक

• आइपीएस अनीश गुप्ता : तत्कालीन एसपी चाईबासा वर्तमान में कमांडेंट जैप वन

• सिपाही राजू सोय : जैप वन

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

नंदकिशोर सिंह : धनबाद जिला

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

• पुलिस निरीक्षक राजेश प्रकाश सिन्हा : तत्कालीन अपराध अनुसंधान विभाग वर्तमान में जेएपीटीसी पदमा

• अवर निरीक्षक जय प्रकाश सिंह : अपराध अनुसंधान विभाग

• अवर निरीक्षक मुक्तिमान थापा : जैप वन

• अवर निरीक्षक मान सिद्ध हैरेंज : जैप 3 धनबाद

• सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण कुमार सिंह : जैप 10

• सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद इश्तियाक अहमद : गुमला जिला

• हवलदार कैलाश कुमार श्रेष्ठ : जैप वन

• हवलदार शिवपूजन प्रसाद : आईआरबी 3 चतरा

• हवलदार चंद्रभानु सिंह : आईआरबी 3 चतरा

• हवलदार भारत गुरुंग : झारखंड जगुआर

• हवलदार निस्तार सुंडी : खूंटी जिला

• हवलदार हेंब्रम साईंबु बाड़ा : जंगल वारफेयर स्कूल

• डीएसपी सुधीर कुमार : तत्कालीन डीएसपी सीसीआर जमशेदपुर वर्तमान में डीएसपी मुख्यालय चाईबासा

• सहायक अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह : यातायात रांची

• हवलदार प्रफुल्ल किडो : बोकारो

• हवलदार भानु प्रताप : बोकारो

• परमेश्वर प्रसाद : लोहरदगा

• रणवीर प्रसाद सिंह : गुमला

• अरुण कुमार भगत : लोहरदगा

• शंकर नाथ : अपराध अनुसंधान विभाग रांची

• श्यामल कुमार मंडल : बोकारो

• रतनलाल लायक : बोकारो

• चितरंजन प्रसाद सिन्हा: रांची

• विजय कुमार रंजन : कोडरमा

• जमाल अहमद : गोड्डा

• जेरोम बाखला : जंगल वारफेयर स्कूल

• प्रेम कुमार : जैप 10 रांची

• दिनेश प्रसाद : जैप 10 रांची

• इफ्तेखार खां : जैप 10 रांची

• निरंजन भगत : पलामू

• रामेश्वर सिंह यादव : खूंटी

• इरकन कुजूर : खूंटी

• पुष्पा टोप्पो : खूंटी

• सुनील कुमार : चतरा

• मोहम्मद अमजद खां : पलामू