झारखंड में 31 आइएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, धनबाद, बोकारो, समेत 7 जिलों के उपायुक्त बदले गए..

रांची: झारखंड में 31 आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इनमें कई जिलों के उपायुक्त समेत ढाई दर्जन आइएएस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। धनबाद, बोकारो, चतरा, पाकुड़ समेत 7 जिलों के उपायुक्त बदले गए है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए प्रभार को ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। जिन पदाधिकारियों की अभी पोस्टिंग नहीं हुई है, वे कार्मिक में योगदान देंगे। बरही के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ताराचंद को अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था धनबाद के पद पर भेजा गया है।

पढ़ें पूरी लिस्ट..

  • दिनेश प्रसाद: विशेष सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा
  • राजेश सिंह : विशेष सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
  • ए. डोड्डे : निदेशक, समाज कल्याण विभाग
  • उमाशंकर सिंह: निदेशक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन
  • राजेश्वरी बी. : सीईओ, राज्य आजीविका संवर्द्धन सोसायटी
  • रविशंकर शुक्ला : दुमका उपायुक्त
  • संदीप सिंह : धनबाद उपायुक्त
  • रमेश घोलप : प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद
  • दिव्यांशु झा : प्रबंध निदेशक, झारक्राफ्ट
  • कुलदीप चौधरी : उपायुक्त, बोकारो
  • वरुण रंजन: उपायुक्त,पाकुड़
  • माधुरी मिश्रा : उपायुक्त,रामगढ़
  • आदित्य रंजन : उपायुक्त, कोडरमा
  • अंजली यादव : उपायुक्त, चतरा
  • लोकेश मिश्रा : उप विकास आयुक्त, कोडरमा
  • चंदन कुमार : डीडीसी, गोड्डा
  • गरिमा सिंह : नगर आयुक्त, हजारीबाग
  • मेघा भारद्वाज : डीडीसी, पलामू
  • नीतीश कुमार सिंह : निदेशक, पर्यटन विभाग
  • उत्कर्ष गुप्ता : अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, रांची
  • कुमार ताराचंद : अपार जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, धनबाद
  • शशि प्रकाश सिंह : निदेशक,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,रांची के नगर आयुक्त का प्रभार भी रहेगा
  • कीर्तिश्री जी : क्षेत्रीय निदेशक, बियाडा
  • प्रेरणा दीक्षित : क्षेत्रीय निदेशक, आयडा
  • समारा एस : नगर आयुक्त, मेदिनीनगर
  • दीपक कुमार दुबे : एसडीओ, रांची
  • दिलीप प्रताप सिंह शेखावत : एसडीओ, चास बोकारो
  • सैयद रियाज अहमद : एसडीओ,खूंटी
  • सौरभ कुमार भुवानिया : एसडीओ, मधुपुर
  • जावेद हुसैन : एसडीओ, रामगढ़
  • संदीप कुमार मीणा : एसडीओ, धालभूम