झारखंड में 8 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, पटेल मयूर कनैया लाल बने बोकारो के नए डीआईजी..

रांची: सोमवार को झारखंड में 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। धनबाद के एसएसपी असीम विक्रम मिंज कोल्हान के डीआईजी बनाए गए हैं। हेमंत सरकार ने धनबाद के एसएसपी, पलामू के एसपी सहित राज्य के 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना सोमवार को शाम जारी कर दी गई है। पलामू के एसपी संजीव कुमार धनबाद के नए एसएसपी बन गए है। एसीबी के एसपी चंदन कुमार सिन्हा को पलामू का एसपी बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी संजय आनंद लाठकर को एडीजी अभियान बनाए गए हैं।

गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए हजारीबाग का डीआईजी बनाया गया है। कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी रंजन सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक झारखंड सशस्त्र पुलिस के डीआईजी बनाए गए हैं। रेल डीआईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड का डीआईजी बनाया गया है। झारखंड के पटेल मयूर कन्हैया लाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक के लिए बोकारो का नया डीआईजी बनाया गया है। कोल्हान के डीआईजी राजीव रंजन सिंह डीआईजी जैप के पद पर पदस्थापित किया गया है।