सावधान! रांची में मिले कोरोना संक्रमण के 262 नए मामले, 3 की मौत..

रांची में कोरोना संक्रमण से हालात चिंताजनक होते जा रही है। रांची जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक 30 मार्च यानी कि मंगलवार को सिर्फ रांची में कोरोना के 262 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1260 हो गई है।

मंगलवार को ही कोविड – 19 से तीन मरीजों की मौत भी हुई है। अगर बात करें जिले में कोविड – 19 से हुई कुल मौत की तो अब तक यहां 259 मृत्यु हो चुकी है।

हालांकि, आज कोरोना को मात देकर कई 44 मरीज अपने अपने घरों को वापस लौटे। स्वस्थ होने के बाद आई सब को आज डिस्चार्ज किया गया। जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रांची में अब तक कुल 35119 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें से 33600 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

गौरतलब है कि वर्तमान में झारखंड में रांची जिला कोविड – 19 का हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां रोजाना राज्य भर में सर्वाधिक नए कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिससे कुल एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होते जा रही है।