140 अंचल अधिकारी का हुआ तबादला, बजट सत्र से पहले अधिसूचना जारी..

राज्य सरकार ने बजट सत्र से पहले अंचल अधिकारी और उनके समतुल्य 161 पदाधिकारी के तबादले का निर्णय लिया। राज्य के 268 अंचलों में से 140 के अंचल अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है जिनमें से अधिकतर रांची प्रशासनिक सेवा के अंचल अधिकारी है। गौरतलब है की राज्य में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर अंचल अधिकारी बदले गए। गुरुवार की रात राजस्व विभाग एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी की गयी अधिसूचना की कार्यविधि कई दिनों से चल रही थी।

सूत्रों के मुताबिक इन तबादलों की महत्ता काफी ज़्यादा है। पिछले दिनों कांग्रेस द्वारा चलाये गए ज़मीन मुद्दे के अभियान में राज्य के कई दलों के विभिन्न जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार एवं अंचलाधीकारियों के कार्य-कलाप में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की खबरें आ रही थी।

राज्य सरकार द्वारा विधानसभा सत्र के एक दिन पहले ये उठाये गए इस कदम ने सबको चौंका दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं की इस निर्णय के पीछे पक्ष-विपक्ष के अधिकारियों की नाराज़गी को दूर करने की कोशिश है। हालाँकि राज्य के गठन के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हुए तबादले से ये फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।