झारखंड में हुआ 1 IAS और 3 JAS अधिकारियों का तबादला..

राज्य सरकार ने कुछ अनुमंडल अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया हैं। इस संदर्भ में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है। 2017 बैच के IAS अधिकारी हेमंत सती का साहिबगंज तबादला कर दिया गया है।खूंटी के एसडीओ हेमंत सती को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक साहिबगंज का एसडीओ बना दिया गया है। सती को साहिबगंज अनुमंडल के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई है।

इसके साथ ही झारखंड प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। जिसमें झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी साहिबगंज के एसडीओ पंकज कुमार साव का भी नाम शामिल है। एसडीओ पंकज कुमार को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक पाकुड़ का एसडीओ बनाया गया है। इसके साथ ही उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग,रांची के सचिव कुंदन कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बगोदर-सरिया, गिरिडीह का एसडीओ बनाया गया है। साथ ही झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रभात कुमार को पाकुड़ एसडीओ पद से स्थानांतरित किया गया है। वह अगले आदेश तक कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग,रांची में योगदान देंगे।