मॉनसून शुरू होते ही साइबेरियन पक्षी पहुंचे हिरणपुर..

हर साल मानसून के समय हजारों किलोमीटर की दूरी तय करके साइबेरियन पक्षी हिरणपुर आते हैं। बरसात के मौसम में यहां थाना प्रांगण में स्थित सिरीश और आम के पेड़ों पर ही अपना घर बना लेते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि थाना परिसर स्थित पेड़ों को छोड़ साइबेरियन पक्षी दूसरे पेड़ों को अपना ठिकाना नहीं बनाते। नर और मादा दोनों ही साइबेरियन पक्षी यहां रहने के लिए हर साल आते है।

रेंजर का कहना है कि साइबेरियन पक्षी की सबसे अलग बात यह होती है कि नर या मादा में से किसी एक की मृत्यु होने पर दूसरा भी तुरंत दम तोड़ देता हैं। साथ ही साइबेरियन पक्षी को पहले से आने वाली आफत के बारे में पता लग जाता है।रेंजर कमलेश कुमार बताते है कि बरसात के मौसम साइबेरियन पक्षी हिरणपुर थाना हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचते है। यहां स्थित पेड़ों पर अपना घोंसला बनाते है। शायद इन पेड़ों पर उन्हें खुद को सुरक्षित महसूस लगता होगा । भोजन के लिए खेतों का रुख करते है और खेतों में जाकर अनाज चुगते है। शाम होते ही पक्षी अपने घोंसले में वापस आ जाते है। इस दौरान साइबेरियन पक्षी अपने घोंसले में रहकर अंडा देते हैं।

वहीं एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि साइबेरियन पक्षी का सुरक्षित स्थल थाना प्रांगण स्थित पेड़ ही है। जो हर साल नियमित रूप से हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *