16 अगस्त से जमशेदपुर में लगेगा महिला नेशनल फुटबॉल टीम का कैंप..

AFC women’s Championship 2022 फ्लैगशिप कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप की तैयारी अब झारखण्ड में होगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड को महिला फुटबॉल के हब के रूप में विकसित करने हेतु नेशनल टीम के कैंप का आयोजन राज्य में करने की इच्छा जताई थी। संक्रमण काल में भी झारखण्ड की वर्ल्ड कप अंडर-17 नेशनल टीम में शामिल खिलाड़ियों का प्रशिक्षण सुनिश्चित किया गया था। अब 16 अगस्त से जमशेदपुर में महिला नेशनल फुटबॉल टीम का शिविर लगेगा। 20 जनवरी से 6 फरवरी, 2022 तक होने वाले एशियाई कप की महिला फुटबॉल खिलाड़ी यहां तैयार होंगे । राष्ट्रीय टीम के झारखंड में प्रवास से झारखण्ड के फुटबॉल खिलाड़ियों में खेलने एवं आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति बढ़ेगी।

झारखण्ड की बेटी को भी अवसर..
खेल विभाग, झारखण्ड सरकार और फुटबॉल फेडरेशन की देखरेख मे नेशनल टीम कैंप का आयोजन होगा । सीनियर महिला टीम के 30 खिलाड़ी और आठ कोचिंग स्टाफ कैंप में रहेंगे। कैंप का आयोजन जमशेदपुर टाटा फुटबॉल एकेडमी में किया जाएगा। एशिया चैंपियनशिप के लिए आयोजित कैंप में वर्ल्ड कप अंडर-17 नेशनल टीम में झारखण्ड की सुमति कुमारी को भी शामिल किया गया है।

नेशनल कैंप में ये महिला खिलाड़ी होंगी शामिल..

  • गोलकीपर : अदिति चौहान, सौम्या नारायणस्वामी, एम लिंटोइंगम्बी देवी व श्रेया हुड्डा.
  • डिफेंडर : जबामनी टुडू, आशालता देवी, स्वीटी देवी, हेमम शिल्की देवी, मिशेल कास्टान्हा, रितु रानी, रंजना चानू सोरोखैबम, डब्ल्यू लिनथोइंगंबी देवी, कृतिना देवी थौनाओजम, अंजु तमांग व असीम रोजा देवी.
  • मिडफील्डर : इंदुमति कथिरेसन, संगीता बसफोर, मार्टिना थोकचोम, डांगमेई ग्रेस, सौम्या गुगुलोथ, सुमित्रा कामराज, मरियम्मल बालमुरुगन, संजू व मनीषा.
  • फॉरवर्ड : रेणु, करिश्मा शिरवोइकर, संध्या रंगनाथन, सुमति कुमारी, दया देवी व प्यारी जाक्सा