झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से..

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 22 दिसंबर तक आयोजित होगा। यह पंचम विधानसभा का सातवां सत्र होगा। यह कुल 5 दिनों को होगा। इसमें भी पहला दिन कोई कार्य नहीं हो सकेगा। गुरुवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। विधानसभा सत्र में 17 दिसंबर को राज्य सरकार द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी। 20 दिसंबर को CM प्रश्नकाल होगा, जिसमें विधायक CM से सीधे नीतिगत मुद्दों पर सवाल कर सकेंगे। इसके अलावा इस सत्र में कई विधेयक भी आएंगे।

2 करोड़ 37 लाख से झारखंड पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री..

इसके अलावा देश-दुनिया में डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से झारखंड की तस्वीर दिखाई जाएगी। यह डॉक्यूमेंट्री नेशनल ज्योग्राफी बनाएगा। इसमें 2 करोड़ 37 लाख रुपए का खर्च आएगा। कैबिनेट की बैठक में इसकी भी स्वीकृति दे दी गई है। आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ से हरा कार्डधारियों को आच्छादित करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *