आने वाले दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज, स्वास्थ्य का रखें विशेष ख्याल..

आने वाले चार – पांच दिनों तक राज्य में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार साेमवार से अगले तीन-चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपने  पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में तेज़ हवाओं के साथ-साथ बारिश होने के भी पूरे आसार हैं। साथ ही धूल भरी हवाएं भी चल सकती है।
राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में 16 तारीख को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 16 से 17 फरवरी के बीच बारिश भी हो सकती है।

वहीं पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी अंतर दर्ज किया जा सकता हवा में आद्रर्ता की मात्रा अधिकतम 53 फीसद तथा न्यूनतम 31 फीसद दर्ज की गई है।

ऐसे में बदलते मौसम में स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। लगातार मौसम के बदलते इस मिजाज को देखते हुए लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।