झिरी डंपिंग यार्ड में शुरू होगा वेस्ट मैनेजमेंट का काम..

रांची: झिरी डंपिंग यार्ड में लाखों टन कचरे से बने कूड़े के पहाड़ के कारण आसपास का इलाका काफी प्रदूषित हो गया है। इस दौरान झिरी में फैले कचरे के वेस्ट मैनेजमेंट पर समिति के सदस्यों ने विस्तृत चर्चा की। डंपिंग यार्ड में लगातार फैल रही गंदगी की लोगों की काफी शिकायत आती रही है। इसके कारण लोगों को न केवल सांस संबंधी समस्या हो रही है, बल्कि अन्य बीमारी भी हो रही है। निरीक्षण पर पहुंचे समिति के सदस्यों को नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि झिरी डंपिंग यार्ड में वेस्ट मैनेजमेंट का काम नगर विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। फरवरी में बायो-माइनिंग का काम शुरू हो सकता है। नगर आयुक्त ने कहा कि किस मॉडल से कचरे का विस्तारण किया जाए, इस दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है।

यहां फैले कचरे से जान-माल पर क्या खतरा पड़ा है, इस पर बंधु तिर्की ने नगर आयुक्त को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर बंधु तिर्की ने वेस्ट मैनेजमेंट के लिए इंदौर जैसे शहरों में किए कार्यों का सुझाव दिया। समिति के सदस्यों के समक्ष ग्रामीण अपनी कई समस्याएं सामने रखते हैं। उनकी परेशानियों के समाधान के लिए विधानसभा सदस्य ग्रामीणों से उनकी समस्या से अवगत होते हैं ओर उनके परेशानियों को दूर करने का आश्वासन भी देते हैं।