वार्ड पार्षद के पति को रांची के हिंदपीढ़ी में अपराधियों ने मारी गोली, मौत..

रांची के हिंदपीढ़ी में पार्षद पति रिंकू खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे रांची नगर निगम के वार्ड नंबर 17 की पार्षद शबाना खातून के पति थे। उन्हें अज्ञात अपराधियों ने हिंदपीढ़ी के बंशी चौक के पास गोली मारी। इसके बाद फरार हो गए। उन्हें बाइक से आए दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई थी। उन्हें ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी गई। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोग और पुलिस आलम अस्पताल ले गई। जहां से रिम्स रेफर कर दिया गया। लेकिन स्वजन लेकर मेडिका गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुुंचे है। घटना के बाद स्वजन और मोहल्लेवासी आक्रोशित हैं। घटना स्थल पर सिटी डीएसपी दीपक कुमार, साइबर डीएसपी यशोधरा हिंदपीढ़ी थाना, लोअर बाजार, डेली मार्केट सहित कई थानों की पुलिस पहुंची।

जमीन विवाद में हत्या की आशंका..
फिलहाल हत्या के पीछे जमीन का विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कई पहलुओं पर पुलिस छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि रिंकू अक्सर गुदड़ी चौक में हर दिन समय बिताया करते थे। Nशनिवार को इफ्तार के बाद हिंदपीढ़ी गए। इसबीच रेकी करते हुए उन्हें गोली मार दी गई। अपराधियों के द्वारा घर से रेकी किए जाने की आशंका है। पुलिस आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *