ट्रांसजेंडरों का भी बनेगा वोटर कार्ड..

Jharkhand: जिले में शुरू किए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के सभी ट्रांसजेंडरों (किन्नरों) के नाम मतदाता सूची में दर्ज होंगे। ऐसे लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलेगा। उनके फोटोयुक्त मतदाता वोटर कार्ड भी बनाए जाएंगे। इसके बाद इनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इसके साथ-साथ ट्रांसजेंडरों के लिए राशन कार्ड तथा अन्य दूसरे सरकारी पहचान पत्र भी बनाए जाएंगे। इसके आधार पर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएग|

किन्नरों का भी होगा भौतिक सत्यापन ….
वर्तमान में जिले में मतदाता पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चल रहा है। अधिकारियों साथ-साथ बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। इसी अभियान में किन्नरों का भी भौतिक सत्यापन करना है । वोटर बनने की योग्यता (एक जनवरी 2014 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर लेने वाले) रखने वालों की सूची तैयारी करनी है। सूची के आधार पर ही इनके नाम वोटर लिस्ट में जोड़ना है।

एजीओ की ली जाएगी सहायता…..
ट्रांसजेंडरों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए एजीओ की भी भी सहायता ली जाएगी। जिले में कुछ एनजीओ तथा सामाजिक संस्थाएं ट्रांस जेंडरों की बेहतरी के लिए काम करते हैं। ऐसी संस्थाओं की मदद ट्रांस जेंडरों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने में ली जाएगी। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार फिलवक्त जिले में ट्रांसजेंडर वोटरों की संख्या 24 हैं। ट्रांस जेंडरों की वास्तविक आंकड़ा भी जिला प्रशासन के पास नहीं है।

बनेंगे अन्य सरकारी पहचान पत्र….
इसके साथ-साथ ट्रांसजेंडरों के लिए राशन कार्ड तथा अन्य दूसरे सरकारी पहचान पत्र भी बनाए जाएंगे। इसके आधार पर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएग| जो ट्रांसजेंडर सरकारी योजनाओं से वंचित है उनके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा|