रांची से हावड़ा के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन..

राँची जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। रांची और हावड़ा रूट पर चल रही शताब्दी एक्सप्रेस को बरकरार रखते हुए रेलवे इसी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देने की तैयारी में है। पटना से रांची के शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन ने रांची से पटना तक के सफर को बहुत कम समय मे तय कर दिया है। वंदे भारत ट्रेन की लोकप्रियता ने वंदे भारत ट्रेन को सबसे आरामदेह और
समय बचाव ट्रेन बना दिया है।

दोपहर बाद शताब्दी दौड़ेगी…
इस मामले में सिंकदराबाद में पांच से सात जुलाई के बीच हुई इंडियन टाइम-टेबल कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार काम शुरू हो गया है। पहले शताब्दी एक्सप्रेस की जगह वंदे भारत चलाने की बात चल रही थी। नई योजना के अनुसार सुबह में हावड़ा से एक तरफ शताब्दी एक्सप्रेस खुलेगी तो ओर सुबह में रांची से वंदे भारत को रवाना किया जाएगा। दोपहर बाद जिस समय रांची स्टेशन से शताब्दी दौड़ेगी, उसी समय के आसपास हावड़ा से वंदे भारत फर्राटा भरेगी।

सुबह 5.20 बजे रांची से चलेगी ट्रेन…
सिकंदराबाद टाइम-टेबल कमेटी की बैठक में वंदे भारत एक्सप्रेस को सुबह 5.20 बजे रांची से चलाने का समय निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन दोपहर 11.55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में हावड़ा से ट्रेन को दोपहर 3.30 बजे चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन आसनसोल, धनाद, बोकारो रुकते हुए रात 10.10 बजे रांची पहुंचेगी।

पूर्व में दोपहर में खुलती ट्रेन….
पूर्व में रेलवे ने वंदे भारत के लिए जो समय तय किया था, उसके अनुसार हावड़ा से ट्रेन सुबह आठ बजे रवाना होने वाली थी और धनबाद होते हुए ट्रेन के दोपहर 12.55 बजे रांची पहुंचने का समय निर्धारित था। वापसी में ट्रेन के दोपहर 3.20 बजे रांची से खुल कर रात 8.10 बजे हावड़ा पहुंचने का समय तय हुआ था।