UPSC Result 2020: झारखंडी टैलेंट ने मचायी धूम, टॉप 10 में झारखंड के दो अभ्यर्थी..

UPSC Result 2020: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में झारखंड से भी कई होनहारों ने अपना परचम लहराया है। आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी परिणाम में झारखंड से कई अभ्यर्थी अच्छे रैंक के साथ सफल घोषित किए गए हैं। वहीं टॉप 10 में झारखंड के दो स्टूडेंट्स ने परचम लहराये हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2020 में धनबाद के यश जालूका को पूरे देश में चौथा स्थान मिला है। वहीं, डॉ अपाला मिश्रा ने 9वीं रैंक प्राप्त की है। झरिया के यश जालूका डी-नोबिली स्कूल, डिगवाडीह से पढ़ाई की है। दूसरी ओर, डॉ अपाला ने तीसरे प्रयास में यह सफलता पायी है।

यश ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में चाैथा स्थान हासिल कर देश में धनबाद के साथ साथ झारखंड का नाम रोशन किया है। यश की सफलता की जानकारी जैसे ही झरिया में उनके स्वजनों के बीच पहुंची सभी खुशी से उछल पड़े। झरिया के लोग जालुका परिवार को बधाई दे रहे हैं। झरिया निवासी यश जालुका व्यवसायी परिवार से आते हैं। उनके पिता मनोज जालुका एवं चाचा महावीर जालुका का झरिया के लक्ष्मीणियां मोड़ में राशन की दुकान है। झरिया के पोद्दारपाड़ा स्थित मछलीपट्टी में घर है। यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2020 परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद जालुका परिवार में खुशी की लहर दाैड़ गई।

वहीं धनबाद की बेटी डॉ अपाला मिश्रा ने शुक्रवार को जारी यूपीएससी 2020 के परीक्षा परिणाम में देशभर में 9वां स्थान प्राप्त किया है। डॉ अपाला का परिवार हाउंसिंग कॉलोनी में HIG-7 में रहता है। अभी वह उनके पिता रिटायर कर्णल अमिताभ मिश्रा और मां डॉ अल्पना मिश्रा के साथ नोएडा में रहती है। वह खुद सेना में डेनटिस्ट हैं। डॉ अपाला की 10वीं तक की स्कूली पढ़ाई देहरादून के एन मैरी स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, रोहिनी से की है। इसके बाद उन्होंने डेनटिस्ट की पढ़ाई आर्मी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस हैदराबाद से डेनटिस्ट (बीडीएस) की पढ़ाई की है। डॉ अपाला ने तीसरे प्रयास में UPSC परीक्षा में यह सफलता पायी है।

यह भी पढ़ें: बोकारो के चिन्मया स्कूल के छात्र शुभम कुमार बने आईएएस टॉपर..