रांची में अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम..

मौसम विभाग के मुताबिक ठंडी हवाओं की दिशा में बदलाव हो रहा है। इस बदलाव का कारण चेन्नई में आए चक्रवाती तूफान ‘निवार’ है। चक्रवाती तूफान ‘निवार’ के कारण रांची के कुछ इलाकों में हलकी बारिश भी हो सकती है। झारखण्ड की राजधानी रांची में गुरुवार यानि आज के दिन बादल छाए रहेंगे। साथ ही, न्यूनतम तापमान में वृद्धि भी देखी जा सकती है। हालांकि, बुधवार को मौसम साफ़ रहा। वही शुक्रवार को तापमान में दो डिग्री की गिरावट सहित बारिश की भी संभावना हो सकती है। शनिवार को मौसम साफ़ रहने के आसार हैं पर सुबह के वक़्त हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

मौसम साफ़ रहने के साथ, हवाओं में ठंडक महसूस की गई। खिली धुप में भी मौसम में ठन्डाहक बानी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वही, शहर का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री और उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अगले 5 दिनों में ऐसा होगा मौसम का तापमान:
26 नवंबर- 140 250
27 नवंबर- 150 240
28 नवंबर- 140 260
29 नवंबर- 150 260
30 नवंबर -120 250