झारखण्ड में कोरोना संक्रमण के 237 नए मामले..

पिछले 24 घंटों में झारखण्ड के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण के कुल 237 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 161 मरीज़ रांची के हैं। पुरे राज्य में अब तक के कुल 1,07,921 संक्रमितों की संख्या हो चुकी हैं, जिसमे से 2,242 सक्रिय मामले हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमण से हुए 3 लोगों की मौत में देवघर, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम के मरीज़ शामिल हैं। वही ठीक हो चुके लोगों की संख्या अब तक 316 हैं। कोरोना के मद्देनज़र राज्य में 31 आइसोलेशन बेड लगाए जाने की तैयारी है।

स्वास्थ्य सचिव ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही, जिलों में टीकाकरण के लिए मानव बल की उपलब्धता तथा कोल्ड चेन मेंटेनेंस को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर भी गौर फरमाने की बात कही। प्रधान सचिव ने बच्चों के नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की एंटीनेटल जांच एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। वहीं, राज्य में जारी अभियान ‘टीबी हारेगा देश जीतेगा’ पर भी विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही। निजी या सरकारी स्तर पर टीबी के जिन मरोज़ों के इलाज चल रहे हैं, उन्हें हर महीने 500 रूपए राशि भेजे जाने पर भी विशेष रूप से ध्यान देने हो कहा। इस वीडियो कॉन्फरेंसिंग में राज्य के सभी सिविल सर्जन, आरसीएच पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक,जिला डाटा प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक व जिला कार्यक्रम समन्वयक मौजूद थे।

कल की कोरोना संक्रमण की जानकारी :

रांची से 92 मरीज, बोकारो से 18 मरीज, देवघर से 10 मरीज, धनबाद से 14 मरीज, दुमका से 2 मरीज, पूर्वी सिंहभूम से 38 मरीज, गढ़वा से 4 मरीज, गिरिडीह से 4 मरीज, गोड्‌डा से 3 मरीज, गुमला से 1 मरीज, हजारीबाग से 6 मरीज, जामताड़ा से 1 मरीज, खूंटी से 6 मरीज, कोडरमा से 1 मरीज, लातेहार से 2 मरीज, लोहरदगा से 4 मरीज, पाकुड़ से 1 मरीज, पलामू से 3 मरीज, रामगढ़ से 12 मरीज, साहेबगंज से 4 मरीज, सरायकेला से 2 मरीज, सिमडेगा से 4 मरीज, पश्चिमी सिंहभूम से 5 मरीज.