पूर्व सांसद और विधायक स्वर्गीय राजकिशोर महतो को दी गई आज अंतिम विदाई

पूर्व सांसद और विधायक राजकिशोर महतो को आज अंतिम विदाई दी गई। सुबह 11 बजे राजकिशोर महतो का पार्थिव शरीर को उनके आवास से बलियापुर के विनोद धाम की ओर ले जाने के लिए शव यात्रा निकाली गई। इसी घाट पर उनके स्वर्गीय पिता विनोद बिहारी महतो की भी अंत्योष्टि हुई थी। शव यात्रा के दौरान, कई लोग  नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

राजकिशोर महतो की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मन्नान मल्लिक सहित कई अन्य लोग भी मौजूद दिखे। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी उन्हें श्रद्धांजलि देने धनबाद आए। तकरीबन 3 बजे राजकिशोर महतो का अंतिम संस्कार किया गया।

विधायक राजकिशोर महतो की मौत बुधवार की शाम को धनबाद के एक निजी अस्पताल में हुई थी। उनकी निधन के बाद उनके घर पर लगातार उनके चाहने वालो का आना-जाना लगा रहा।