ये हैं प्रदेश के 14 कुख्यात नक्सली, किसी पर 1 करोड़ तो किसी पर 25 लाख रूपए का ईनाम..

सरकार ने 14 नक्सलियों को पकड़ने के लिए की नए सिरे से ईनाम की घोषणा, करोड़ से लेकर लाखों तक के हैं ईनामी ये हैं प्रदेश के 14 कुख्यात नक्सली, किसी पर 1 करोड़ तो किसी पर 25 लाख रूपए का ईनाम बीते दिनों प्रस्ताव को दिए गए मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश के 14 कुख्यात नक्सलियों को पकड़ने के लिए नए सिरे से ईनाम की घोषणा की है। इसमें जहां भाकपा माओवादी के सेंट्रल कमेटी सदस्य प्रयाग मांझी पर एक करोड़ रुपये का ईनाम रखा गया है, वहीं तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू पर 25 लाख रुपये का ईनाम रखा गया है। विभाग द्वारा ईनाम संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। किस नक्सली पर कितना ईनाम

1. दलबूढ़ा, टुंडी, धनबाद का प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ फुचना उर्फ नागो मांझी उर्फ करण दा उर्फ लेतरा । भाकपा माओवादी का सेंट्रल कमेटी सदस्य है। एक करोड़ रुपये का ईनाम रखा गया है।

2. दीवानडीह, झरहा, पीरटांड़, गिरिडीह की करुणा उर्फ निर्मला उर्फ जोशिला (अनल की बहन व पिंटू राणा की पत्नी)। भाकपा माओवादियों की स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य। इसपर 25 लाख रुपये का ईनाम।

3. जोनराबेड़ा, खुखरा, गिरिडीह- नंदलाल मांझी उर्फ विजय दा उर्फ हितेश उर्फ पवित्र दा। भाकपा माओवादियों का स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य है। 25 लाख रुपये का ईनाम।

4. मंदेरी, विष्णुगढ़, हजारीबाग- अनुज उर्फ सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश उर्फ अमलेश। भाकपा माओवादियों का स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य है। 25 लाख रुपये का ईनाम।

5. रूस्तमपुर, हेस्लागंज, जहानाबाद, बिहार- प्रदुमन शर्मा उर्फ कुंदन उर्फ सुधांशु उर्फ कुणाल उर्फ नकुल उर्फ लेदन। भाकपा माओवादियों का स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य है। 25 लाख रुपये का ईनाम।

6. महरौन, डुमरिया, गया, बिहार- गौतम पासवान उर्फ सुरेश उर्फ राम प्रवेश उर्फ अरुण। भाकपा माओवादियों के स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य है। 25 लाख रुपये का ईनाम।

7. लुटु सोहावन, लावालौंग, चतरा – ब्रजेश सिंह गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ सरकार। टीएसपीसी सुप्रीमो है। 25 लाख रुपये का ईनाम।

8. बेहराटांड़, चंद्रपुरा, बोकारो- रणविजय महतो उर्फ रंजय उर्फ नेपाल महतो। भाकपा माओवादियों का रिजनल कमेटी सदस्य है। 15 लाख रुपये का ईनाम।

9. गेंदनवाडीह, तोपचांची, धनबाद- दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश सिंह उर्फ बड़ा बाबू उर्फ बड़का। भाकपा माओवादियों का रिजनल कमेटी सदस्य है। 15 लाख रुपये का ईनाम।

10. असरैन, इमामगंज, गया, बिहार- इंदल गंझू उर्फ ललन गंझू उर्फ उमा उर्फ इंदल। भाकपा माओवादियों का रिजनल कमेटी सदस्य है। 15 लाख रुपये का ईनाम।

11. सालबनी, पश्चिमी मिदनापुर, पश्चिम बंगाल- मदन महतो उर्फ शंकर | भाकपा माओवादियों का रिजनल कमेटी सदस्य है। 15 लाख रुपये का ईनाम।

12. दुधीमाटी, चंदवा, लातेहार- बालक गंझू। भाकपा माओवादियों का सब जोनल कमांडर है। 5 लाख रुपये का ईनाम।

13. सोस नावाडीह, लावालौंग, चतरा- अमर गंझू उर्फ अमर भोक्ता उर्फ धीरू गंझू। भाकपा माओवादियों का सब जोनल कमांडर है। 5 लाख रुपये का ईनाम।

14. चैनपुर, पेशरार, लोहरदगा – अनिल तुरी| भाकपा माओवादियों का एरिया कमेटी सदस्य है। 2 लाख रुपये का ईनाम।