Headlines

मौसम विभाग ने झारखंड में 18 और 19 जून को राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई..

झारखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड में 18 और 19 जून को राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई हैं। राज्य में फिर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना हैं। हालांकि 20 जून को मौसम साफ रहेगा। लेकिन कहीं हल्के तो कहीं मध्यम बारिश होने के आसार भी हैं।इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती हैं। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी पूरे राज्य में सामान्य मॉनसून सक्रिय हैं। इसके कारण हर जिले में बारिश की संभावना बन रहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से लेकर 15 जून तक राज्य में 71.4 मिमी बारिश होने की संभावना रहती है। जबकि इस साल सामान्य से 81 मिमी ज्यादा 129 मिमी बारिश रिकॉड की गई। जिसके कारण राज्य में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बारिश 227 मिमी जामताड़ा में दर्ज की गई । वहीं इस बारिश से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मॉनसून ने झारखंड में दस्तक दे दिया हैं। जिसके कारण झारखंड की राजधानी रांची में इसका असर देखा जा रहा हैं। वहीं गंगा के मैदानी भाग,पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की सीमा पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया हैं।

वहीं इस बारिश के कारण किसानों में खुशी देखी जा सकती हैं। यास तूफान के कारण जो बारिश हुई थी उसकी वजह से खेतों में नमी बन गई हैं। जिससे किसान काफी खुश हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड कुरडेग में दर्ज की गई हैं।