Headlines

झारखंड की निक्की प्रधान और सलीमा टेटे ने बनाई महिला हॉकी टीम में अपनी जगह..

ऐसा पहली बार होगा की झारखंड की दो महिला हॉकी खिलाड़ी एक ही ओलंपिक में शिरकत करेंगी। बता दे कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि कोई पुरुष महिला हॉकी टीम में झारखंड से एक ही ओलंपिक में शामिल हुआ हो। लेकिन गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए हॉकी इंडिया की ओर से 16 सदस्यी महिला हॉकी इंडियन टीम की घोषणा की गई। जिसमें झारखंड की दो बेटियां निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को टीम में जगह मिली हैं। निक्की प्रधान डिफेंडर और सलीमा टेटे मिड फिल्डर के तौर पर टीम में शामिल हुई है।

इंडियन हॉकी टीम में जगह बनाते ही निक्की प्रधान ने एक और रिकॉर्ड बना लिया हैं। दरअसल निक्की झारखंड की दूसरी महिला खिलाड़ी होंगी जो दो ओलंपिक खेलेंगी। इससे पहले यह रिकॉर्ड तीरंदाज दीपिका के नाम रहा है दीपिका भी इस बार तीसरी बार ओलंपिक का हिस्सा होंगी। दरअसल टोक्यो ओलंपिक 2020 में ही होना था लेकिन कोरोना के कारण अब 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक इसका आयोजन होगा।

वहीं दोनों खिलाड़ियों के चयन पर सीएम हेमंत सोरेन ने बधाई दी है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि झारखंड की इन दोनों बेटियों ने मान बढ़ाया हैं। टीम इंडिया सहित झारखंड की इन दोनों बेटियों को शुभकामनाएं और जोहार। इसके साथ ही निक्की प्रधान के कोच दशरथ महतो ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कितने खिलाड़ी एक ओलंपिक के लिए तरसते है लेकिन मेरी स्टूडेंट को दो बार ओलंपिक का हिस्सा बनने को मिला हैं। ये मेरे और खूंटी और झारखंड के लिए गर्व की बात है। जो कमियां पहले रह गई थी उसको दूर करें और दोनों पदक के साथ लौटें यहीं शुभकामनाएं हैं। झारखंड के इन दोनों खिलाड़ी के टीम हॉकी में शामिल होने पर खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी के साथ ही झारखंड खेल प्राधिकरण के सभी अधिकारियों ने भी दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।