दुर्गोत्सव : नम आंखों से दी गई मां दुर्गा की विदाई..

रांची : शहर में दुर्गापूजा की धूम रही। नौ दिनों से चल रहे दुर्गोंत्सव का समापन प्रतिमा विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण माहौल में हो गया। विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को शनिवार की शाम विसर्जित कर दिया गया। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी। पूजा समिति के सदस्य ढोल बाजे के साथ निकले। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रतिमा विसर्जित की गई। इस मौके पर महिलाओं ने मां दुर्गा की कोछा भराई कर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही एक-दूसरे को सिदूर लगाया। इसके बाद दुर्गा पूजा समितियों द्वारा विसर्जन जुलूस निकालकर मां की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया गया। वहीं घाटों पर गोताखोरों को भी तैनात की गयी थी।

बता दें की इससे पहले नौ दिनों से चल रहे दुर्गोंत्सव में शहर के सभी पंडालों में माता का दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। कोरोना के खतरों से बेपरवाह श्रद्धालु पूजा पंडालों में पहुंच रहे थे। नवमी के दिन तो सभी पंडालों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। अधिकांश पूजा पंडालों में कोरोना को लेकर जारी दिशानिर्देशों का पालन नहीं हो पाया। श्रद्धालु न शारीरिक दूरी का ख्याल रख रहे थे और न ही मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग कर रहे थे। हालांकि पूजा समितियां कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने का आग्रह तो कर रही थीं, लेकिन श्रद्धालुओं पर इसका असर नहीं के बराबर था। गौरतलब है की प्रशासन की ओर से पूजा में मेला और दुकान आदि नहीं लगाने का निर्देश दिया था, लेकिन काफी पूजा पंडालों के आसपास तरह-तरह की दुकानें लगी थीं। दुकानों में भी लोगों की भीड़ उमड़ रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *