आयुष झा बने झारखंड के नीट टॉपर, जाने क्या थी उनकी स्ट्रैटिजी..

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट के परिणाम और टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें एक नाम झारखंड के नीट टॉपर आयुष झा का भी है। दरअसल नीट टॉपर आयुष झा बागबेड़ा, जमशेदपुर के रहने वाले हैं। जिन्हें जनरल केटेगरी में ऑल इंडिया रैंक 133 मिला है। वहीं, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आयुष ने देश भर में 9वीं रैंक प्राप्त की है। बता दें कि झारखंड से इस साल नीट यूजी परीक्षा में करीबन 24000 छात्रों ने हिस्सा लिया था। हालांकि नीट यूजी 2022 परीक्षा के लिए पुरे भारत से लगभग 18 लाख अभियर्थियों ने पंजीकरण कराया था। वहीं इसकी परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी।

आयुष के परिवार में मनाया जा रहा जश्न
झारखंड से नीट टॉपर बने आयुष झा एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता सुमन कुमार झा की बागबेड़ा में एक दवा की दूकान है और उनकी मां पिंकी देवी गृहणी हैं। वहीं आयुष अपने परिवार के साथ बागबेड़ा में ही रहते हैं। उन्होंने नीट की परीक्षा में 720 में से कुल 695 अंक हासिल कर टॉपर बने हैं। वहीं आयुष के इस उपलब्धि से उनके परिवार में ख़ुशी की लहर छायी हुई है।

अच्छे पकवान के लालच में बन गए टॉपर
आयुष के घर में पिछले दो वर्षों से कोई अच्छा पकवान नहीं बना है। दरअसल बात ये है कि उनकी मां ने कहा कि जब वह नीट पास करके दिखाएगा तब ही घर में अच्छे पकवान बनेंगे। आयुष ने टॉप करके वो ख़ुशी की घडी ला ही दी जब उनके परिवार को उनपर गर्व होगा।

दिल्ली AIIMS में जा सकते है पढ़ने
बता दें कि झारखंड टॉपर आयुष के रैंक के आधार पर उनका एम्स दिल्ली में एडमिशन होना तय माना जा रहा है। उनके साथ उनके माता-पिता की भी चाहते है कि आयुष एम्स दिल्ली जाकर आगे की पढाई करे। आयुष ने अपनी 10वीं बोर्ड की पढाई SKPS बिष्टुपुर और 12वीं बोर्ड की पढाई DAV बिष्टुपुर से पूरी की है। वहीं उनके शिक्षकों का कहना है कि आयुष दिल लगा कर तैयारी करते थे। उन्होंने सभी पुराने प्रश्न पत्रों और सैंपल पेपर को भी हल किया है। साथ ही आयुष हर दिन नीट की तैयारी के लिए करीबन 3-4 घंटे का समय दिया करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *