राज्य में लॉकडाउन में दी गई छूट वापस ले सकती है सरकार..

झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन में दी गई छूट वापस ली जा सकती है। आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस बात के संकेत दिए हैं। बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार इस पर समीक्षा कर रही है। इसके बाद फैसला लिया जाएगा। उचित समय में उचित फैसला लिया जाएगा।

झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मामलों के आंकड़ों ने एक बार फिर डराना शुरू कर दिया है। इसी को देखते हुए लॉकडाउन में लगाई गई पाबंदियों पर दी गई कुछ छूट वापस लेने पर विचार कर सकती है। हर जिलों में एक्टिव मरीज मिल रहे हैं। रांची में तो कोरोना मरीजों की संख्या 1500 के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को 694 नए मामले सामने आए हैं। अप्रैल महीने में कोरोना मरीजों की संख्या 3908 हो गई है। कई मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। तेजी से पैर पसारते कोरोना ने सरकार और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा कोरोना पॉजिटिव लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करने का फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *