प्लास्टिक कचरा से टी-शर्ट, कुर्सी, ट्रे सहित अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री का होगा निर्माण..

रांची: प्लास्टिक कचरा को भी अब उपयोगी बनाने के लिए बहुत जल्द रांची में प्लास्टिक कचरा से टी-शर्ट, कुर्सी, ट्रे सहित अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री का निर्माण होगा। रांची नगर निगम इसकी तैयारी में लग गई है। बता दें कि राजधानी से रोजाना निकलने वाले 600 मेट्रिक टन कचरा में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक शामिल रहता है। इसमें रोजाना करीब 60 टन प्लास्टिक कचरा शामिल होता है। जो पर्यावरण के लिए काफी नुकसानदेह है। जिसको लेकर अब रांची नगर निगम ने यह कदम उठाया है।

इसके लिए बहुत जल्द ही यूएनडीपी के सहयोग से रांची में प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट लगाने के लिए नगर निगम जमीन की तलाश कर रहा है। कचरा निस्तारण प्लांट के लिए यूएनडीपी 10 हजार वर्गफीट जमीन की आवश्यकता बताई है। रांची नगर निगम के अधिकारियों ने धुर्वा में जमीन चिन्हित किया है। लेकिन यूएनडीपी की टीम जब तक साइट देखकर अंतिम निर्णय नहीं करेगी तब तक जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू नहीं होगी। निगम के अधिकारियों ने बताया कि कचरा निस्तारण प्लांट लगाने की प्रक्रिया चल रही है। सफल हुआ तो कचरा चुनने वाले काफी लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके लिए बहुत जल्द यूएनडीपी के सहयोग से रांची में प्लांट लगाया जाएगा।