स्कूल से घर लौट रही छात्रा को रास्ते में रोका, पहले चाकू से हाथ काटा फिर छलनी किया सीना..

गढ़वा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। एक किशोर ने नौवीं की छात्रा को पहले चाकू से गोदा फिर गोली मारकर हत्या कर दी। स्कूल से सहेलियों के साथ घर लौट रही छात्रा के साथ सरेराह वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपी किशोर को गिरफ्तार करने की कोशिश हो रही है। हत्या से आक्रोशित परिजनों ने काफी देर तक शव को उठाने नहीं दिया। किसी तरह लोगों को समझाया जा सका। बताया जाता है कि नौवीं की छात्रा शबनम खातून स्कूल से सहेलियों के साथ अपने घर लौट रही थी। रास्ते में एक खाली स्थान देखकर आरोपी किशोर पहले से ही घात लगाकर बैठा हुआ था। छात्रा को वहां सहेलियों के पास पहुंचते ही वह उसके पास पहुंचा। उसकी सहेलियों से उसे अलग किया। सहेलियों को पिस्तौल लहराते हुए धमकी दी की सभी भाग जाओ नहीं तो मार दूंगा। यह देख उसकी सभी सहेलियां शोर मचाते हुए वहां से भाग गई।

उसके बाद किशोर की छात्रा से बहस होने लगी। इसी दौरान किशोर ने छात्रा को पहले चाकू मार दिया। इसके बाद दो गोलियां मार दीं। घटना को अंजाम देने के बाद पिस्टल छात्रा के शव पह ही फेंककर फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी अभय कुमार को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मृतका की सहेलियों से पूछताछ की। बताया जाता है कि दोनों के बीच एक साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था। छात्रा के परिजनों ने लड़के के पिता से इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद आरोपी सूरत काम करने चला गया था। कुछ दिन पहले ही घर लौटा है।

इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। वह शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसने धमकी दी थी कि शादी करो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। लड़की ने उसकी जानकारी अपने मां को भी दी थी। उधर परिजनों के दबाव में छात्रा लड़के से भी नहीं मिल रही थी। छात्रा की मां ने उसकी शिकायत लड़के के परिजनों से की थी। उसके बाद उसके पिता ने उसकी पिटाई कर दी।

इससे नाराज लड़ने ले घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि आरोपी ने पहले छात्रा के गुप्तांग पर चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद सीने में दो गोलियां मार दी। उससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस की ओर से काफी समझाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन राजी हुए।