टंडवा में सशक्त हिंदू महिला रक्षा समूह के द्वारा आयोजित किया गया सावन मिलन समारोह..

Chatra: चतरा जिला के टंडवा प्रखंड में सशक्त हिंदू महिला रक्षा समूह के द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सावन उत्सव और उमंगों का मौसम है। सावन इतना मनमोहक है कि सावन आते ही लोग उत्साह और ऊर्जा से भर जाते है। सावन मिलन समारोह को मनाने और इसे और भी मनमोहन बनाने के लिए दर्जनों शामिल महिलाओ के द्वारा खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन….
सावन मिलन समारोह में प्रतियोगिताओं के आयोजन के तहत विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्य रूप से कुर्सी रेस, सुई धागा खेल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही खेल प्रतियोगिता के आयोजन में विजेता महिलाओं को गिफ्ट देकर पुरुस्कृत किया गया।

आयोजन में शामिल महिलाएं….
सावन मिलन समारोह में मोनिका गुप्ता, बबली गुप्ता, यशोदा सिन्हा, सोनी गुप्ता, कुसुम गुप्ता, स्वेता गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, रेखा गुप्ता, पूनम गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, बंटी गुप्ता, मालती गुप्ता, बेबी गुप्ता, रंजू गुप्ता, नीतू गुप्ता आदि महिलाएं शामिल थी।