राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद कल आएंगे रांची..

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद रविवार को दोपहर 12 बजे रांची पहुंचेंगे। उनके साथ राज्यसभा सांसद मीसा भारती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव, प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक भी रांची आएंगे। चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में रांची का सीबीआई कोर्ट 15 फरवरी को फैसला सुनाएगा। सीबीआई कोर्ट ने सभी आरोपियों को इस दिन सशरीर अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया है। लालू प्रसाद इस मामले के आरोपी हैं। इसी सिलसिले में वह रांची पहुंच रहे हैं।

लालू यादव के शासनकाल में हुआ था यह घोटाला..
कानूनी प्रव‍िधान के तहत फैसला सुनाए जाने के द‍िन अभ‍ियुक्‍तों को मौजूद रहना जरूरी होता है। यही वजह है क‍ि कोर्ट ने लालू यादव समेत सभी अभ‍ियुक्‍तों को फैसले के द‍िन मौजूद रहने का न‍िर्देश द‍िया है। चारा घोटाला का यह मामला देश दुन‍िया में मशहूर हुआ था। डोरंडा कोषागार से रुपये न‍िकाल ल‍िए गए थे। फर्जी वाउचर के सहारे इस घोटाले को अंजाम द‍िया गया था। डोरंडा कोषागार के अलावा झारखंड के देवघर, दुमका और चाईबासा कोषागार से भी रुपयों की अवैध न‍िकासी हुई थी। यह घोटाला लालू यादव के शासनकाल में हुआ था।

इधर लालू प्रसाद के रांची आगमन को लेकर राजद की ओर से भी तैयारी की जा रही है। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंच कर उनका स्वागत करेंगे। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से पहले प्रदेश कार्यालय पहुंचने की अपील की है। सभी कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से लालू प्रसाद का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *