रांची स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, वर्ल्ड क्लास स्टेशनों में होगी गिनती..

Jharkhand: झारखंड के रांची स्टेशन की बदलेगी तस्वीर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड में रांची रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय हाई क्लास स्टेशन बनाने का कार्य जोरो पर है। रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया में एक तस्वीर जारी की, जिसमें रांची रेलवे स्टेशन की प्राथम लुक की एक झलक है। स्टेशन के पुनर्विकास के लिए रेल मंत्रालय में करीब 330.56 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृत दी हैं।

एयरपोर्ट की तरहा दिखेगा रांची स्टेशन..
रांची रंलवे स्टेशन आने वाले दिनों में एयरपोर्ट की तरहा नजर आएगा। इसे एक नजर में देखकर आप हैरान रह जाएंगे। स्टेशन को विकसित करने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। स्टेशन का निर्माण लगभग भोपाल शहर स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (हबीबगंज) की तरह ही होगा। प्रोजेक्ट के तहत वर्ष 2060 में उमड़ने वाले यात्रियों की अनुमानित संख्या को ध्यान में रखकर स्टेशन का निर्माण शुरू किया जाएगा । वर्ष 2060 में स्टेशन में हर दिन लगभग 1 लाख 38 हजार से अधिक यात्रियों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। वर्ष 2019-20 के आंकड़ों के अनुसार रांची स्टेशन पर हर दिन औसतन करीब 39 हजार यात्री ट्रेनों में सफर करने के लिए पहुंचते हैं।

तीन मंजिला टर्मिनल का निर्माण..
अमृत भारत स्टेशन योजना रांची स्टेशन परिसर को पूरी तरह से बदल देगी। नई परियोजना के तहत दोनों तरफ (उत्तर और दक्षिण में) दो नई तीन मंजिला टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। पुनर्निर्मित स्टेशन में एक फुट-ओवर ब्रिज, 17 नए एस्केलेटर ,10 नए लिफ्ट और अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार भी होंगे। इसमें एक भवन में कई टॉयलेट, रेस्तरां और अन्य विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी।

सड़क का भी निर्माण होगा..
रेल मंत्रालय़ के अनुसार रांची स्टेशन के निर्माण के साथ ही सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है। सभी निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इसके अलावा महिला आरपीएफ बैरक और टाइप टू र्क्वाटरोंकी स्लैब कॉस्टिंग भी पूरी हो चुकी है। पुनर्विकास परियोजना के तहत रांची रेलवे स्टेशन को सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। साथ ही प्राकृतिक सुंदरता को भी दर्शाया जाएगा सड़कों के किनारे पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रांची स्टेशन का होगा पुनर्विकास..
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रांची स्टेशन को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में पुनर्विकसित किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना और यात्री अनुभव और यात्रा आराम को बढ़ाना तथा परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना है। इस योजना के तहत, भारतीय रेलवे ने पुनर्विकास के लिए देश भर में 1,275 रेलवे स्टेशनों की पहचान की है। पिछले साल जुलाई में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी।