झारखंड प्रदेश पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश समिति का पुनर्गठन..

पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड प्रदेश समिति का पुनर्गठन संपन्न हुआ| रांची स्थित सैनिक बाजार में नवनिर्मित परमवीर अल्बर्ट एक्का सभागार में केंद्र के निर्देशानुसार राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर जेपी शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश समिति का पुनर्गठन हुआ|

इसमें बिहार प्रदेश के महासचिव सार्जेंट यशवंत कुमार ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई| झारखंड के सभी जिला के पदाधिकारियों की सर्व-सहमति से रांची निवासी एयर कोमोडोर एके अधिकारी को प्रदेश अध्यक्ष एवं सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह को प्रदेश महासचिव चुना गया| इसके साथ ही समिति में अन्य पदाधिकारीयों की भी नियुक्ति की गई। सुशील कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश्वर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉक्टर कमल शुक्ला उपाध्यक्ष, ऑनारी लेफ्टिनेंट आरसी यादव एवं राजीव रंजन को संगठन मंत्री, राकेश मिश्रा सचिव, यूके सिंह सचिव और पंकज कुमार सिंह, मनोज झा एवं गौरी शंकर तिवारी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुना गया।

नवनिर्वाचित प्रदेश समिति ने झारखण्ड में संगठन को हर प्रकार से मजबूत करने का संकल्प लिया| आने वाले दिनों में झारखण्ड के सभी जिलों में जिला समिति का पुनर्गठन किया जाएगा| मीटिंग में रांची, जमशेदपुर, बोकारो, गुमला, धनबाद, पलामू, रामगढ़, हजारीबाग, एवं लातेहार के प्रतिनिधि शामिल हुए।