रांची में खाकी पर लगा दाग, महिला सिपाही से अश्लील हरकत के आरोप में जैप 10 के ASI सस्पेंड..

महिला सुरक्षा को लेकर रांची का पुलिस महकमा कितना सजग है इसकी पोल खोलता है ये खबर| इस बार यहां खाकी वर्दी पर ही दाग लगा है| मामला है एक महिला जवान द्वारा अपने सीनियर अधिकारी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाने का| महिला पुलिस जवान का कहना है कि जैप 10 के एएसआई (ASI) ने छुट्टी देने के नाम पर उन्हें कमरे में बुलाया और उनके साथ अश्लील हरकतें की|

जैप 10 में पदस्थापित ये महिला सिपाही 4 दिनों की छुट्टी की अर्जी लेकर पुलिस लाइन कार्यालय पहुंची| वहां उन्होंने एएसआई शत्रुघन सिंह को फोन कर अपने आने की जानकारी दी और कहा कि सर मैं यहां पहुंच गयी हूं|इसके बाद शत्रुघन सिंह ने गलत इरादे से उक्त महिला सिपाही को अपने कमरे में बुलाया और जबरन पकड़कर बदसलूकी करने लगा|

महिला सिपाही ने इस बात की शिकायत उच्चाधिकारियों से की| जिसके बाद रांची एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शत्रुघन सिंह को तत्काल प्रभार से सस्पेंड कर दिया है|

उधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें आरोपी शत्रुघन सिंह महिला सिपाही के पैर पकड़कर माफी मांग रहा है, वहीं महिला सिपाही गुस्से में उसके गाल पर तमाचा मार रही है|