सिर्फ एक दिन के लिए रांची से पटना व जयनगर जाने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल जारी..

कई लोग उम्मीद लगाकर बैठे थे कि त्योहार के मौके पर रांची-पटना जनशताब्दी ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। लेकिन सबकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। लोगों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि रेलवे रांची-हावड़ा की तर्ज पर रांची-पटना जनशताब्दी ट्रेन चलाई जाएगी। लेकिन, रेलवे ने ऐसा नहीं किया। इससे बड़ी निराशा हाथ लगी है। वहीं, रांची-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी जारी कर दी गई है।

दरअसल, प्रदेश सरकार ने रांची-पटना व रांची-जयनगर के बीच एक ही ट्रेन चलाने की इजाजत दी है। जिसके कारण मुश्किल और बढ़ती नज़र आ रही है। और तो और, ये ट्रेनें सिर्फ एक ट्रिप पूरी करेंगी| जनता के बीच अब असमंजस के साथ-साथ रोष भी है|लोगों का कहना है रांची से पटना के बीच हावड़ा की तर्ज पर ही फेस्टिवल ट्रेन चलानी चाहिए थी।कुछ लोगों का कहना है कि अब ऐसे में बस ही सहारा होगा। पटना व अन्य शहरों के लिए ट्रेनें नहीं चलने से लोगों को बसों से ही सफर करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि रोक के बावजूद अलग-अलग रूटों से बड़ी संख्या में बसें बिहार जा रहीं हैं। अधिकारियों की मिलीभगत के साथकई जगह पेट्रोल पंपों से गाडिय़ां खुल रहीं हैं। और तो और बस संचालक मुंहमांगा किराया वसूल रहे हैं। आलम ये है कि बसों में बेंच लगाए जा रहे हैं|लोग बेंच पर भी बैठकर 800 से 900 रुपये किराया देकर पटना जा रहे हैं।

वहीं, इन बसों में न तो शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा न ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल हो रहा|कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन का दूर-दूर कर पालन नहीं हो रहा है। जिला प्रशासन ने शुरूआत में सख्ती दिखाई थी लेकिन फिर से वहीं हाल है।

उधर, 18 नवंबर को रांची-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के परिचालन को लेकर टाइम शिड्यूल जारी कर दिया गया है। ये ट्रेन रांची से गोमो, कोडरमा और गया होते हुए पटना पहुंचेगी तथा इसमें स्लीपर के 15 कोच होंगे। वहीं थर्ड एसी के तीन कोच, सेकेंड एसी का एक कोच और एसएलआर के 2 कोच रखे गए हैं। कुल मिलाकर इस ट्रेन में 22 कोच होंगे। ये ट्रेन सिर्फ एक ट्रिप चलेगी।

वहीं, रांची जयनगर स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के 10 कोच होंगे। इस ट्रेन में थर्ड एसी के तीन कोच, सेकंड एसी का एक कोच और दो एसएलआर के कोच रखे गए हैं। इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 02849 रांची पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
18 नवंबर- एक ट्रिप
रांची- रात 11:45 बजे प्रस्थान
गोमो- रात 3:05 बजे आगमन, रात 3:10 बजे प्रस्थान
कोडरमा- सुबह 4:10 बजे आगमन, 4:12 बजे प्रस्थान
गया- सुबह 5:40 बजे आगमन, सुबह 6:00 बजे प्रस्थान
पटना- सुबह 8:00 बजे आगमन
ट्रेन संख्या 02850 पटना- रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
19 नवंबर- एक ट्रिप
पटना- सुबह 9:00 बजे प्रस्थान
गया- सुबह 11:00 बजे आगमन, सुबह11:20 बजे प्रस्थान
कोडरमा- दोपहर 12:40 बजे आगमन, दोपहर 12:52 बजे प्रस्थान
गोमो- दोपहर 2:00 बजे आगमन, दोपहर 2:05 बजे प्रस्थान
रांची- शाम 5:25 बजे आगमन
ट्रेन संख्या02870 रांची जयनगर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
18 नवंबर - एक ट्रिप
रांची- शाम 4:10 बजे प्रस्थान
धनबाद- रात 8:05 बजे आगमन, रात 8:10 बजे प्रस्थान
जसीडीह- रात 10:51 बजे आगमन, रात 10:53 बजे प्रस्थान
किउल- रात 1:30 बजे आगमन, रात 1:32 बजे प्रस्थान
बरौनी- रात 3:10 बजे आगमन, रात 3:20 बजे प्रस्थान
दरभंगा- सुबह 5:10 बजे आगमन, सुबह 5:15 बजे प्रस्थान
जयनगर- सुबह 7:00 बजे आगमन
ट्रेन संख्या 02169 जयनगर रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
19 नवंबर - एक ट्रिप
जयनगर- सुबह 9:00 बजे प्रस्थान
दरभंगा- सुबह 10:30 बजे आगमन, सुबह 10:35 बजे प्रस्थान
बरौनी- दोपहर 12:30 बजे आगमन, दोपहर 12:40 बजे प्रस्थान
किउल- दोपहर 2:10 बजे आगमन, दोपहर 2:12 बजे प्रस्थान
जसीडीह - शाम 4:20 बजे आगमन,शाम 4:22 बजेप्रस्थान
धनबाद- शाम 7:35 बजे आगमन, शाम 7:40 बजे प्रस्थान
रांची- रात 11:40 बजे आगमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *