पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से बदला झारखंड का मौसम..

Jharkhand: झारखंड में फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के दिए गए रिपोर्ट के मुताबिक शाम के करीब 4 बजते-बजते शहर में चारों और धुंध की हल्की चादर दिखने लगी और थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि नए साल में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा जिसका कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। वहीं, राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी।

न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना..
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार हल्की बारिश और आकाश में बादल छाये रहने से न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं आयेगा, लेकिन दो दिन के बाद ठंडी हवा चलने से न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। वहीं या अनुमान लगाया गया है कि सुबह में कुहासा से छाए रहेंगे। मौसम विभाग द्वारा आशंका जताई गई है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आठ जनवरी को उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पढ़ सकती है।

कल हो सकती है बारिश..
मौसम विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट में राज्य के कई जिलों में कल भी बारिश होने की संभावनाएं जताई गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और रांची के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। इन जिलों में विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है।

8 जनवरी तक दिखेगी धुंध..
एक मैप के जरिए मौसम विभाग ने बताया है कि 8 जनवरी तक करीब- करीब पूरे राज्य में धुंध देखने को मिलेगा। वहीं, राजधानी समेत कई जिलों में कोहरे का असर होगा, ऐसे में गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है। धुंध के कारण ही न्यूनतम तापमान में अभी कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हो सकता है की धुंध छटते ही ठंड फिर से अपना कहर दिखाने लगे।