रांची से चेन्नई के लिए पहली बार सीधी उड़ानें शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत..

रांची से चेन्नई की सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई है। रांची-चेन्नई Airbus-320 (6E-6335/36) ने आज शनिवार को पहली बार उड़ान भरी। इंडिगाे की यह फ्लाइट चेन्नई से रांची रोज सुबह 8:05 पर पहुंचेगा उसके बाद 8:40 मिनट पर वापस उड़ान भरेगा।

एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि चेन्नई से यह विमान सुबह 6 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 8:05 बजे रांची पहुंचेगी। वहीं रांची से सुबह 8:40 बजे उड़ान भरेगी और चेन्नई 10.40 बजे पहुंचेगी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी किए गए विंटर शिड्यूल के अनुसार यह विमान 180 सीट वाला होगा और रांची से चेन्नई के लिए यह सीधी उड़ान सेवा 27 मार्च तक जारी रहेगी।

लंबे समय से चेन्नई के लिए विमान शुरू करने की मांग की जा रही थी। इसे 18 नवंबर को ही शुरू हो जानी थी लेकिन ऑपरेशनल कारण से रांची से चेन्नई के बीच इंडिगो के विमान की उड़ान की तिथि में बदलाव कर दिया गया था।