दुर्गा पूजा के उमंग में बारिश का खलल, तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी..

yellow alert

रांची:दुर्गा पूजा में बारिश के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के लगभग सभी हिस्से में 3 से 5 अक्टूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद से ही साईक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिखने लगा है। 3, 4 और 5 अक्टूबर को राज्य के लगभग सभी स्थापनों पर हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश होगी।

दुर्गा पूजा समितियों को सावधान रहने की सलाह..
मौसम विभाग ने दुर्गा पूजा की मस्ती में डूबे श्रद्धालुओं व पंडाल निर्माताओं से सचेत रहने की अपील की है। बताया कि पिछले 24 घंटे में राजधानी समेत एक-दो स्‍थानों पर भारी वर्षा देखने को मिली है। वर्तमान में गर्जन और वज्रपात वाली वर्षा हो रही है। आमतौर पर यह दोपहर के बाद हो रही है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी अभी वातावरण में मौजूद है। पहले पहर में गर्मी होती है। नमी और गर्मी के मिश्रण से गर्जन और वज्रपात वाले बादल बनते हैं। इस कारण वर्षा देखने को मिल रही है। हवा के रूख से मौसम में बदलाव आने की भी संभावना है। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज राजधानी व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और एकाध बार हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।

राजधानी रांची में पांच अक्टूबर को भारी बारिश..
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 05 अक्टूबर तक राजधानी समेत आसपास के जिलों में वर्षा होगी। इसे लेकर दुर्गा पूजा पंडालों में भी समुचित व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 01 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसका असर आगामी दिनों राज्य में देखने को मिलेगा। वज्रपात के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सबसे अधिक वर्षा 59 मिमी वर्षा डाल्टेनगंज में हुई। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35 डिग्री देवघर और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *