रांची के भाजपा नेता की हत्या में पुलिस ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार..

रांची : भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड में मुख्य भूमिका निभाने वाला आरोपित को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बहुत दिनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपित का नाम रतन बेदिया है और पुलिस ने पिस्का मोड़ से गिरफ्तार किया है। रतन बेदिया ने भाजपा नेता की हत्या में मुख्य भूमिका निभाई थी। वह पल-पल की जानकारी मनोज मुंडा को दे रहा था। पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार आरोपित को कोविड टेस्ट के लिए भेजा है। कोविड रिपोर्ट आने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।

बता दें कि जीतराम मुंडा की हत्या ओरमांझी थाना क्षेत्र में 22 सितंबर को हुई थी, जिसके बाद से ही पुलिस की एसआइटी मामले की तफ्तीश में जुटी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रांची एसएसपी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया था। इसके बाद दो आरोपित पुलिस के हत्थे पहले ही चढ़ चुके हैं। इसमें घटना में शामिल शूटर को यूपी से गिरफ्तार किया गया। वहीं रेकी करने का एक आरोपित को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली थी।

इसके बाद से ही हत्या किस साजिश रचने वाले मनोज मुंडा की तलाश की जा रही थी। मनोज का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया, इसके बाद रांची पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया, जिसमें पुलिस को सफलता मिली और आत्मसमर्पण करने कोर्ट पहुंचा मनोज मुंडा को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *