रांची आकर प्रधानमंत्री करेंगे रोड शो..

Ranchi: झारखंड स्थापना दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर आएंगे। जिसकी तैयारी अधिकारियों द्वारा अभी से ही शुरू कर दी गई है। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राज्य में अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों द्वारा की गई बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन के कार्यक्रम की चर्चा की गई।

एयरपोर्ट के बाद करेंगे रोड शो….
झारखंड दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर अधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की। झारखंड आने के बाद अधिकारियों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री रोड शो भी करेंगे साथ ही बैठक मे उनके रोड शो पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री झारखंड आकर रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग पर रोड शो करते हुए बिरसा मुंडा स्मृति पार्क जा सकते है। बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में मोदी 20 से 25 मिनट तक का समय बिता सकते है।

कर सकते है जनसभा को संबोधित….
बिरसा मुंडा स्मृति पार्क के बाद उनके राजभवन जाने की चर्चा है। राजभवन में प्रधानमंत्री 15 से 20 मिनट रुक सकते है। राजभवन से प्रधानमंत्री एयरपोर्ट चले जायेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिये वे खूंटी के उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली के लिए रवाना होंगे। उलिहातू के बाद प्रधानमंत्री खूंटी बिरसा स्टेडियम में एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते है। पीएम के आगमन प्रस्थान और अन्य कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारी अबतक तय नहीं है। इस संबंध में भी आधिकारिक तौर पर राज्य को भी जानकारी नहीं दी गयी है।