महिलाओं की सहूलियत के लिए रांची में पिंक सिटी बस सेवा शुरू..

रांची नगर निगम की ओर से महिलाओं को सुरक्षित यातायात मुहैया कराने हेतु पिंक सिटी बस सेवा शुरू की गई है। इस नई सेवा का उद्घाटन शुक्रवार को मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय एवं नगर आयुक्त मुकेश कुमार के हाथों हुआ। आपको बता दें की इस सेवा के अंतर्गत फिलहाल दो बसों का संचालन किया जाएगा जो केवल महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। इन बसों का संचालन कचहरी चौक से राजेन्द्र चौक तक किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में कांटा टोली, हिनू चौक से ले कर लालपुर चौक इस बस की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। गौरतलब है कि फिलहाल कचहरी चौक से राजेन्द्र चौक तक 18 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है जिनमें दो नई बसों को शामिल किया गया है। अब बसों की संख्या 20 हो गयी है। आपको बता दें कि पिंक बस में ड्राइवर से ले कर खलासी तक कि भूमिका महिलाएं निभाएंगी जो गुलाबी पोषाक पहने होंगी। कचहरी से राजेन्द्र चौक तक का भाड़ा 5 रुपया निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *