पूर्व विधायक संजीव सिंह को वापस धनबाद जेल शिफ्ट करने का आदेश..

धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि रंजन ने झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को तत्काल धनबाद जेल शिफ्ट करने का आदेश दिया है | आपको बता दें कि गुरुवार को कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई | जिसके दौरान अदालत ने कहा कि बिना कोर्ट की अनुमति के विधायक को कैसे दुमका केंद्रीय कारा भेजा गया | वहीं , पूर्व विधायक संजीव सिंह के अधिवक्ता ने धनबाद से दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट करने के खिलाफ न्यायालय में आवेदन दिया था |

जानकारी के अनुसार , धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि रंजन ने धनबाद के जेल अधीक्षक को इस मामले में शो-कॉज किया है | दरअसल ,21 फरवरी को जेल आइजी के आदेश पर अचानक संजीव सिंह को धनबाद से दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया था | जिस पर पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी ने इस मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया था | वहीं ,बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक के जेल शिफ्ट होने पर महाधरना दिया गया था |

बीते मंगलवार को धनबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि रंजन की अदालत में सुनवाई के बाद जेल सुपरिंटेंडेंट अजय कुमार को शो कॉज किया था | साथ ही ,दो दिनों के अंदर अदालत ने जवाब देने का आदेश दिया था | आपको बता दें कि धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोप में झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह धनबाद जेल में सजा काट रहे थे | लेकिन कुछ दिन पहले पूर्व विधायक को बिना अदालत की अनुमति के धनबाद मंडल कारा से दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया था | जिस पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *