TAC सदस्यों का मनोनयन, सीएम हेमंत होंगे अध्यक्ष तो चंपई सोरेन होंगे उपाध्यक्ष..

रांची: झारखंड सरकार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तरफ से टीएसी के सदस्यों का मनोनयन कर लिया गया है। बता दें कि इसमें बीजेपी के 3 सदस्यों का मनोनयन हुआ है। इस बात की जानकारी विभाग की तरफ से एक अधिसूचना जारी कर दी गई। जारी अधिसूचना के मुताबिक टीएसी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अध्यक्ष होंगे और चंपई सोरेन उपाध्यक्ष होंगे। सदस्यों के मनोनयन का अधिकार अब सीएम हेमंत के पास होगा।

बाकी सदस्यों ने विधानसभा सदस्य स्टीफन मरांडी, नीलकंठ सिंह, बाबूलाल मरांडी, बंधु तिर्की, सीता सोरेन, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, कोचे लिंडा, भूषण तिर्की, सुखराम उरांव, दशरथ गगरई, विकास कुमार मुंडा, नमन विक्सल कोंगाड़ी, राजेश कश्यप और सोनाराम सिंह को मनोनीत किया गया है। वहीं मनोनित सदस्यों में विश्वनाथ सिंह सरदार और जबल मुंडा को टीएसी का सदस्य बनाया गया है। वहीं मनोनित सदस्यों में विश्वनाथ सिंह सरदार और जबल मुंडा को टीएसी का सदस्य बनाया गया है।

बता दे कि टीएसी के नए नियमावली से झारखंड में राजनीतिक विवाद आरंभ हो गया था। भाजपा ने इसे असंवैधानिक करार दिया था और इसकी शिकायत राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से की थी। इसे लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी।

दरअसल टीएसी के नए नियमवाली को लेकर विवाद उठा था। नए नियमावली में राज्यपाल के अधिकार को कम किए जाने को लेकर विरोध हो रहा था। जिसके बाद इस संदर्भ में राजभवन ने पत्र लिख कर राज्य सरकार से फाइल भेजने को कहा था। राज्य सरकार से फाइल मिलने के बाद राजभवन को इसपर समीक्षा करना था।