चतरा में 10 लाख के इनामी नक्सली गंझू और लक्ष्मण ने किया आत्मसमर्पण..

चतरा पुलिस के आत्मसमर्पण नीति कार्यक्रम को एक बड़ी सफलता मिली है | आपको बता दें कि टीएसपीसी के दस लाख के इनामी नक्सली सह जोनल कमांडर रघुवंश गंझू और इसी संगठन के एक लाख के इनामी सब जोनल कमांडर पत्थर उर्फ लक्ष्मण गंझू ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया है | जानकारी के अनुसार ,समर्पण करने वाले दोनों नक्सलियों ने थ्री नॉट थ्री और एसएलआर जैसे हथियार के साथ-साथ 200 और 145 राउंड जिंदा कारतूस, चार मैगजीन के अलावा नक्सली वर्दी और एम्युनिशन पाउच भी सरेंडर किया है | वहीं , इन दोनों पर चतरा, पलामू, लातेहार और रांची जिले में कई मामले भी दर्ज हैं |

मालूम हो कि ,दोनों नक्सलियों के परिजनों को डीसी दिव्यांशु झा और एसपी ऋषभ कुमार झा के द्वारा इनामी राशि का चेक सौंपा गया है | इस दौरान डीसी दिव्यांशु झा ने दोनों नक्सलियों के सरेंडर करने फैसले का स्वागत किया है | उन्होंने कहा कि आप सभी को सरेंडर पॉलिसी के साथ- साथ पुनर्वास नीति का भी लाभ दिया जाएगा | साथ ही ,डीसी दिव्यांशु झा ने अन्य समाज से भटके लोगों को भी मुख्य धारा में लौटने और सरेंडर करने की पॉलिसी का लाभ उठाने की अपील की है | वहीं, एसपी ऋषभ झा ने कहा कि जो नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं उन्हें सरेंडर पॉलिसी के तहत दी जाने वाली सुविधाओं के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान किये जायेंगे |