राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र निशान साधा..

Jhupdate: सांसद के विशेष सत्र के दौरान महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिए जाने पर महिलाओं में खुशी का माहौल देखने को मिल रहे है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपने निर्वाचन क्षेत्र खरसावां के दौरे पर विधेयक पास होने पर कुचाई में विभिन्न महिला संगठनों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का अभिनंदन किया। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संसद से पारित होने की खुशी में खरसावां विधानसभा में सामाजिक और राजनीति से जुड़ी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। मौके पर मौजूद जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने पर नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिले ने की बात कही।

33 फीसदी सीटों पर आरक्षण …
अर्जुन मुंडा ने आगे कहा उन्होंने कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटों पर आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसी 33 फीसदी में से एक-तिहाई सीटें अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित की जानी है। जिससे कि महिला आरक्षण बल द्वारा अब झारखंड विधानसभा में 81 सीटों में 27 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। मौजूदा समय में लोकसभा में कुल सदस्य संख्या 543 है। जिसमें महिला सांसदों की संख्या 82 है। विधेयक पास होने के बाद महिला सांसदों की संख्या 82 बढ़कर लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 181 हो जायेगी।

महिला आरक्षण बिल महिलाओं के साथ मजाक है…
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र में मोदी सरकार पर निशाना साधा हुए महिला आरक्षण बिल सियासत और मजाक बाताया। केंद्र सरकार ने महिलाओं को साथ विश्वासघात किया है। 2026 से पहले जनगणना नहीं होनी है, चार-पांच वर्ष फिर परिसीमन में लगेंगे। बिल मैं शर्तों के अनुसार बिल तभी लागू होगी, जब लोकसभा और विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो। ऐसे में 2034 चुनाव के बाद जब तक लोकसभा-विधानसभा भंग नहीं होगी, तो महिलाओं को आरक्षण नहीं मिल सकता।

कांग्रेस में महिलाओं के साथ…
लेकिन केंद्र सरकार ने धोखा दिया है। यह 16 वर्ष बाद तक लागू नहीं होनेवाला है। उन्होंने कहा कि मोदी जो बोल दिये, वह होने वाला नहीं है। मोदी रीति सदा चली आयी, जो कहे कभी नहीं निभाई। जैसे 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी, 15-15 लाख रुपये लोगों के खाते में आयेंगे, बुलेट ट्रेन चलेगी, जैसे 40 रुपये पेट्रोल-डीजल मिलेगा। कांग्रेस ने महिलाओं के मान-सम्मान, सुरक्षा – स्वाभिमान और सशक्तीकरण के लिए लड़ाई लड़ी ह यूपीए ने वर्षों पहले महिलाओं को अधिकार दिया। महात्मा गांधी और नेहरू जी ने देश की आजादी के बाद 1939 के करांची में कांग्रेस के अधिवेशन में महिलाओं को पुरुषों के साथ वोट देने के अधिकार की बात कही। दिवंगत राजीव गांधी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण निकाय चुनाव में दिया।