न्यायिक सेवा में बड़े पैमाने पर तबादला-प्रमोशन..

झारखंड में बड़े पैमाने पर न्यायिक सेवा के अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इसमें 3 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले झारखंड विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद का भी तबादल कर दिया गया है। उन्हें प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश, सिमेडगा बनाया गया है। वहीं रांची फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश पीयूष कुमार का तबादला दुमका कोर्ट में किया गया है। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को प्रमोशन भी मिले हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार अंबुजनाथ की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसक मुताबिक 72 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पांच मुख्य जिला न्यायाधीशों के व 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के भी तबादले हुए हैं।

इन मुख्य जिला न्यायाधीशों के तबादले हुए..
पीयूष कुमार रांची फैमिली कोर्ट से दुमका फैमिली कोर्ट, राजेंद्र बहादुर प्रेसिडिंग ऑफिसर लेबर कोर्ट देवघर से प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश लोहरदगा, महेंद्र प्रसाद सचिव झारखंड विधानसभा से प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सिमडेगा, ओम प्रकाश पांडे प्रेसिडिंग ऑफिसर लेबर कोर्ट बोकारो से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जामताड़ा, सत्यप्रकाश प्रधान जज फैमिली कोर्ट धनबाद से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश खूंटी।

इन जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले हुए..
रवि शंकर मिश्राः चाईबासा से जमशेदपुर, पवन कुमारः दुमका से बोकारो, अनिल कुमारः गिरिडीह से तेनुघाट, विनोद कुमार सिंहः गिरिडीह से डाल्टेनगंज, चौधरी एहसान मोइजः लोहरदगा से घाटशिला, कमलेश कुमार शुक्लाः साहेबगंज से घाटशिला, गुलाम हैदरः जामताड़ा से कोडरमा, शीरीष दत्त त्रिपाठीः चतरा से जामताड़ा, अजित कुमार सिंहः जमशेदपुर से सरायकेला, रामबचन सिंहः घाटशिला से सिमडेगा, अविनाश कुमार दुबेः धनबाद से साहेबगंज, राजेश कुमारः जगह तय नहीं, ओंकारनाथ चौधरीः जगह तय नहीं।